जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें