कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (U.P. TET)-2026 का आयोजन 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश की समस्त तहसीलों में 04 जुलाई, 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था पूर्ववत बनी रहेगी तथा सभी तहसीलों में 06 जुलाई, 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नियमानुसार किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु 04 जुलाई के स्थान पर 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को संबंधित तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।













