कानपुर देहात में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का भव्य स्वागत, बोले- डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का गुरुवार को कानपुर देहात आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कालपी पुल से लेकर भोगनीपुर, पुखरायां, देवीपुर और अकबरपुर तक पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और स्वागत समारोह आयोजित किए गए। अकबरपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाइड्रा मशीन की सहायता से 20 फीट लंबी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद हिंदी भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के संघर्ष के कारण ही आज देश “एक संविधान, एक प्रधान और एक निशान” की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने सिद्धांतों के लिए सत्ता का त्याग किया और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूत नींव रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, विधायक पूनम शंखवार, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक विनोद कटियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें