कानपुर देहात। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने, सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सहित लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति अधिक जागरूक बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।









