कालपी (जालौन) सड़क में बीती रात 55 वर्षीय लखन पुत्र रामेश्वर 25 वर्षीय राजा बाबू पुत्र प्रकाश निवासी गण नियामतपुर 25 वर्षीय शीलू पुत्र वीरेंद्र निवासी सोहरापुर समेत तीनों लोग रविवार की रात कहीं बाहर से अपने निज निवास अलग-अलग जगह एवं समय में जा रहे थे तभी अज्ञात बाहन की टक्कर से उपरोक्त तीनों लोग अपनी जगह पर बुरी तरह से घायल हुए घायल घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर अलग-अलग जगह पड़े घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने तीनों घायल मरीजों की अलग-अलग जांच की जांच दौरान घायल लखन की स्थिति गंभीर पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष दो घायलों का स्वास्थ्य कर्मियों को लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











