कालपी (जालौन) वर्ष 2026 की परीक्षा में आईटीआई छात्र ने 98% अंक पाकर जिले में टॉप किया वही विद्यालय प्रधानाचार्य ने तथा स्टाफ प्रतिभा शाली छात्र को माल्यार्पण कर प्रस्तुति प्रमाण पत्र शौप कर उत्साह वर्धन किया।
नगर के मोहल्ला राजघाट स्थित राजकीय आईटीआई विद्यालय प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला ने प्रमाण पत्र देने के उपरांत अवगत कराया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी परीक्षार्थी अभिषेक पांडे पुत्र रामतीर्थ पांडे व्यवसायिक फिटर द्वितीय वर्ष में सीआईटीएस प्रवेश परीक्षा 2026 में 98% अंक प्राप्त कर संस्थान एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफ ने छात्र की उज्जवल भविष्य की कामना की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











