महर्षि वेद व्यास जन्म स्थलीय एवं यमुना नदी विभिन्न घाटो संरक्षण तथा जलधारा वापस लाने पर उप जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन

कालपी (जालौन) यमुना नदी समीप धार्मिक स्थलों एवं ऐतिहासिक घाटों का मरमती करण तथा यमुना की मुख्य जलधारा को पुनः घाटों तक लाने कि मांग को लेकर अधिवक्ताओं तथा पार्टी के नेताओं आदि लोगों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई।
सोमवार के दिन अधिवक्ता राकेश द्विवेदी अधिवक्ता देवेंद्र श्रीवास्तव समेत दोनों ने संयुक्त रूप से अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में तहसील कैंपस कार्यालय में मौजूद उप जिलाधिकारी अमित शेखर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि यमुना तट स्थित किला घाट, बिहारी घाट और पीलाघाट बाई घाट कालपी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान हैं, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण इन घाटों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बिहारी घाट की सीढ़ियां टूट चुकी हैं और पीलाघाट बाई घाट भी क्षतिग्रस्त हो गये है। वहीं किला घाट से यमुना की मुख्य जलधारा करीब 300 मीटर दूर कानपुर देहात की सीमा में चली जाने से श्रद्धालुओं को स्नान-पूजन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से सभी प्रमुख घाटों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने, यमुना की मुख्य धारा को चैनलाइज कर पुनः घाटों से जोड़ने तथा घाटों की नियमित रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने ज्ञापन प्राप्त कर शासन स्तर पर मांगों को भेजने और आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया मौके पर रवीन्द्र श्रीवास्तव डब्बू श्रीवास्तव राजेश गुप्ता अफजल उर्फ गुड्डू रवि तिवारी मोहित द्विवेदी भगवानदास खटीक संतोष कुमार एडवोकेट लल्लू यादव सहित श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें