कालपी (जालौन) पुराने यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक के बीच खनन माफियाओं की दबंगई एक बार फिर खुलकर सामने आई है यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एनएचएआई द्वारा बंद कराए गए कटों को कथित तौर पर जबरन खोल दिया गया है इतना ही नहीं, नए यमुना पुल तक पहुंचने के लिए डिवाइडर तक तोड़ दिया गया है, जिससे ओवरलोड बालू से भरे ट्रक धड़ल्ले से गुजर रहे हैं इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है यमुना नदी की तरीबुल्दा और हीरापुर बालू खदानों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक निकलते हैं पहले कानपुर की ओर जाने वाले ट्रक अमलतास तिराहे से यू-टर्न लेकर आगे बढ़ते थे लेकिन पुराने यमुना पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई इसके बाद यातायात का दबाव कम करने के उद्देश्य से एनएचएआई ने अमलतास तिराहा गल्ला मंडी के सामने तथा रजत ढाबा के सामने स्थित तीनों कटों को बंद करा दिया था आरोप है कि लंबा चक्कर लगाने से बचने के लिए खनन माफियाओं ने इन तीनों कटों को दोबारा खुलवा दिया और अब इन्हीं रास्तों से ओवरलोड बालू से भरे ट्रकों का संचालन कराया जा रहा है भारी वाहनों के लगातार निकलने से हाईवे पर बार-बार जाम लग रहा है, जिससे आम वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि एजे पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर को बीच से तोड़ दिया गया है, ताकि जाम लगने की स्थिति में ट्रकों को सीधे नए यमुना पुल की ओर निकाला जा सके वहीं खानकाह ओवरब्रिज से उरई की ओर उतरने वाले मार्ग पर भी डिवाइडर तोड़कर अवैध रास्ता बना लिया गया है और उसी से भारी वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है एनएचएआई द्वारा सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए किए गए इंतजामों को खुलेआम ध्वस्त किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचएआई से अवैध रूप से खोले गए कटों को तत्काल बंद कराने, तोड़े गए डिवाइडरों की मरम्मत कराने तथा ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











