कुठौन्द जालौन। थाना कुठौंद पुलिस ने एटीएम मशीनों को निशाना बना रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन तीनों बदमाशों के पास अवैध तमंचे एवं चोरी करने के औजार व मोटरसाइकिल तथा नगदी मोबाइल भी बरामद किए गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने तीन युवकों को गोहन के लिए जाने वाली सड़क पर स्थित ग्राम गोरा- सुरावली मार्ग पर मोटरसाइकिल के पास खड़े होकर चोरी की योजना बना रहे थे। उक्त बदमाशों के पास मोबाइल व एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस
मोटरसाइकिल भी बरामद हुई मोटरसाइकिल के बैध कागजात ना मिलने के कारण सीज कर दी गई। गैर जनपदीय आरोपियों की पहचान विकास कुमार 19 वर्ष,अश्विनी कुमार 22 वर्ष, योगेंद्र कुमार 32 वर्ष ग्राम बहिरी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात के निवासी है। उक्त तीनों शातिर बदमाशों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कार्यालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई इस कार्यवाही में थाना कुठौंद पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए एक चोरी की घटना होने से बची।
क्राईम रिपोर्टर -अनूप मिश्रा














