कानपुर देहात। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण पेश करते हुए कानपुर देहात पुलिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम यादव ने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) के पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। कानपुर जोन में इस परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति पाने वाले वे एकमात्र कर्मचारी बने हैं।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शिवम यादव के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिवम की लगन, अनुशासन और कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी सफलता विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर कानपुर देहात पुलिस परिवार ने भी शिवम यादव को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।











