उरई। खण्ड विकास अधिकारी नरेश पाल सिंह ने सम्बंधित ठेकेदारों/वेंडरों को सूचित किया कि क्षेत्र पंचायत निधि के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु निविदायें आमंत्रित की गयी थी. उक्त निविदायें सम्बन्धित ठेकेदारों द्वारा दिनांक 04.06.2026 एवं दिनांक 22.06.2026 को जमा की गयी थी, मुख्य विकास अधिकारी, जालौन के कार्यालय आदेश 22.06.2026 एवं जिला विकास अधिकारी , जालौन के पत्र दिनांक 24.06.2026 के द्वारा पर्यवेक्षणीय अधिकारी के समक्ष दिनांक 04.06.2026 एवं 22.06.2026 को खोली जाने वाली निविदायें दिनांक 02.07.2026 समय 11.00 बजे पूर्वान्ह कार्यालय विकास खण्ड नदीगाँव के सभागार में खोली जायेगी। समस्त सम्बन्धित निविदादाता नियत समय / तिथि पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।













