सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

 

PM RAHAT, eDAR एवं iRAD प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, प्रत्येक दुर्घटना का समयबद्ध डिजिटल पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

जालौन। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना संबंधी सूचनाओं के डिजिटल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थानों के विवेचकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं नामित पुलिस कर्मियों के लिए PM RAHAT कैशलेस योजना, eDAR पोर्टल एवं iRAD मोबाइल ऐप के संचालन एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार शर्मा तथा प्रभारी यातायात वीर बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। तकनीकी प्रशिक्षण अपर सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज कुमार, iRAD मैनेजर प्रवीण कुमार एवं तकनीकी सहायक मेहेर प्रकाश (एनआईसी, जालौन) द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटना के प्रत्येक प्रकरण में eDAR पोर्टल पर समयबद्ध रूप से पीड़ित का विवरण दर्ज करने, Victim ID तैयार करने, PM RAHAT कैशलेस योजना के अंतर्गत पात्र घायलों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने तथा iRAD मोबाइल ऐप के माध्यम से दुर्घटना संबंधी सूचनाओं की सटीक एवं त्वरित फीडिंग की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यशाला में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि सड़क दुर्घटना के मामलों में विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र पीड़ित को समय पर उपचार एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित शासन के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के समापन पर अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना प्रकरण में निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पूर्ण पालन करते हुए eDAR एवं iRAD प्रणाली का प्रभावी उपयोग करें, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता, कैशलेस उपचार का लाभ तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं बिना विलंब उपलब्ध कराई जा सकें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें