28 जून से प्रारंभ होगा पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

 

 कानपुर देहात में आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल. वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष वाजपेयी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.पी. खरे, जिला कोल्ड चेन प्रभारी अवधेश कुमार, डीओसी नरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जयेन्द्र सिंह, बीपीएम संदीप राजपूत, एफपीएम रोजर त्रिपाठी सहित ब्लॉक की समस्त आशा, आशा संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ उपस्थित रहीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 28 जून 2026 (रविवार) को 892 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके उपरांत 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
उन्होंने बताया कि जनपद के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2,79,000 बच्चों को इस अभियान के अंतर्गत पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अपने निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं तथा घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें, जिससे जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के इस अभियान को पूर्ण सफलता मिल सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें