कानपुर में 29 जून को होगा मंडल स्तरीय दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, विशेषज्ञ देंगे आधुनिक पोल्ट्री प्रबंधन की जानकारी

 

उप निदेशक-।। पशुपालन विभाग, कानपुर मंडल, कानपुर डॉ. विश्वेश्वर चन्द्रपाल के निर्देशों की जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पोल्ट्री क्षेत्र के समग्र विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं सतत प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह कॉन्क्लेव 29 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के परिसर स्थित सभागार लाल बहादुर शास्त्री भवन में आयोजित होगा।
पशुपालन विभाग के अनुसार, इस कॉन्क्लेव में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े किसान, उद्यमी, वित्तीय संस्थान, सहयोगी संगठन तथा पोल्ट्री उपकरण, फीड एवं दवा निर्माण से संबंधित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य पोल्ट्री क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, नवीन प्रबंधन पद्धतियों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक लाभ मिल सके।
कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रमुख विषयों में आधुनिक ब्रूड प्रबंधन एवं ऑटोमेशन, बायो-सिक्योरिटी एवं रोग नियंत्रण, फीड एवं पोषण प्रबंधन, सरकारी योजनाएं एवं सब्सिडी तथा मार्केट लिंकिंग एवं वैल्यू एडिशन शामिल हैं।
पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है, ताकि वे नवीनतम तकनीकी जानकारियों एवं सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। पोल्ट्री कॉन्क्लेव के संबंध में अधिक जानकारी एवं निःशुल्क पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 8765306283 एवं 8299492395 पर संपर्क कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें