कानपुर देहात जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर बल्देव प्रसाद ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा राजकीय कृषि प्रक्षेत्र डींध में स्थापित हाईटेक नर्सरी में सब्जी पौध उत्पादन का कार्य माह अप्रैल व मई में अधिक गर्मी व कृषकों की माँग कम होने के कारण पौध उत्पादन कार्य रोक दिया गया था जो पुनः चालू कर दिया गया है। जो किसान भाई अपनी सब्जी पौध जैसे-लौकी, तरोई, कद्दू, खीरा, कुम्हड़ा, मिर्च, बैंगन, पपीता, फूलगोभी, पातगोभी आदि की पौध तैयार करना चाहतें हैं वे अपनी पौध हाईटेक नर्सरी में उपलब्ध कराकर 25 दिन बाद तैयार पौध प्राप्त कर सकते हैं। इस हाईटेक नर्सरी में उत्पादित पौध स्वस्थ एवं कीट बीमारी से मुक्त होने के साथ पौध की लगान लगभग शत-प्रतिशत रहती है। जिससे बीज पर व्यय कम एवं समय व मौसम के उत्तार-चढ़ाव से बचत होती है। अन्य सब्जियों के पौध भी किसान माई अग्रिम बुकिंग कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उद्यान विभाग में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमन्त्री राज्य औद्यानिक विकास तथा अनु०जाति के कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कृषकों को योजनान्तर्गत निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाता है। हाईटेक नर्सरी में उत्पादन कराने वाले कृषकों को प्राथमिकता में विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जायेगा साथ ही ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई पद्यति से भी लाभान्वित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये हाईटेक नर्सरी प्रभारी रमेश चन्द्र कटियार (6392626116, 9450290756) एवं जिला उद्यान अधिकारी (7753920906) अथवा विकास भवन, कमरा न0-312 माती में सम्पर्क स्थापित कर योजना का लाभ ले सकते हैं।













