पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों को न्याय का दिलाया भरोसा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा नियमानुसार न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें