अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एरवाकटरा ब्लॉक में हुआ भव्य योग शिविर, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

औरैया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड एरवाकटरा परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार पांडे ने की। शिविर में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत विमल कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश सुमन, ब्लॉक ऑपरेटर रामपाल, मोहम्मद अनस, ग्राम रोजगार सेवक रोहित सिंह, आशुतोष कुमार त्रिवेदी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप, रोहित तिवारी, मोहित तिवारी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
योग प्रशिक्षक के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों, अनुलोम-विलोम एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया। इस दौरान बीडीओ संजीव कुमार पांडे ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
योग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट: गौरव कुमार पोरवाल ( ब्लॉक संवाददाता, एरवाकटरा)

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें