सहकारिता ग्रामीण विकास एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम-जयसवाल

सहकारी संगोष्ठी में किसानो की उन्नति की दी जानकारी

कालपी जालौन शुक्रवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति कालपी के तत्वावधान में मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र कालपी में सहकारी संगोष्ठी संपन्न हुई कार्यक्रम में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास किसानों की आर्थिक उन्नति तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
किला घाट स्थित प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के उपाध्यक्ष रामाशंकर जायसवाल ने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति की सामूहिकता और सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण है उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। सरकार भी सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ अरुण महरोत्रा ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक प्रगति का आंदोलन है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सहकारिता से जोड़ने की आवश्यकता है ताकि विकास का लाभ सभी तक पहुंच सके कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि किसानों की समृद्धि के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है सहकारी बैंक एवं समितियां किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं संगोष्ठी में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकारिता का मूल मंत्र सामूहिक सहभागिता पारदर्शिता एवं आत्मनिर्भरता है उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को आधुनिक तकनीक सुशासन एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित हो सकें कार्यक्रम में जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन क्रय-विक्रय सहकारी समिति कालपी के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी धर्मेंद्र सिंह चौहान दिनेश चौधरी संदीप शर्मा अरविंद राठौर
ने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी ने किया संगोष्ठी में राजन सिंह चौहान ब्रह्मा यादव राकेश कुमार विनोद खत्री संजय सविता धर्मेंद्र पाल प्रीतू सिंह वैभव बिश्नोई रविंद्र सिंह लखन पुरवार,भगवान दास खटीक बृजेंद्र सिंह अमरीश अग्रवाल सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी किसान समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें