हदबंदी सुधा आराजी जमीन की नाप में कृषक कम नाप का आरोप नहीं लगा पाएंगे-अभिनव तिवारी
कालपी (जालौन) तहसील कालपी प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पट्टे धारक की जमीन एवं कृषकों की आराजी जमीन हदबंदी करवाने के उपरांत उपग्रह यांत्रिक मशीन से नायब तहसीलदार की देखरेख में नाप करना सुनिश्चित होगा।
शुक्रवार के दिन तहसील कैंपस कार्यालय में उपजिला अधिकारी अमित शेखर तहसीलदार अभिनव तिवारी ने संयुक्त रूप से एक भेंट में अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के द्वारा रोवर उपग्रह यांत्रिक मशीन तहसील कालपी में भेजी गई है उन्होंने बताया की हदबंदी नाप के उपरांत ज्यादातर कृषकों का कम नाप तथा ज्यादा नाप बता कर आरोप बराबर लगाते रहते थे अब कृषक मशीनों की नाप में हदबंदी वाले कृषक अब आरोप नहीं लगा पाएंगे उन्होंने बताया की नाप के समय टीम में नायब तहसील दार प्रमुख रूप से होंगे उन्हीं की देखरेख में खेतों की नाप करना सुनिश्चित होगी फिर धीरे-धीरे जब मशीन के द्वारा राजस्व निरीक्षक पूरी तरह से जानकारी हासिल कर लेंगे तो राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल संयुक्त रूप से हदबंदी एवं पत्थर गडड़ी की नाप करना सुनिश्चित करेंगे मशीन के द्वारा खेतों की नाप में पारदर्शिता मौजूद कृषक को देखने को मिलेगी साथ में कृषक के द्वारा लगाने वाले आरोप को मशीन ही निराधार साबित करेगी अब कृषकों के कम नापने का रोना पूर्ण रूप से बंद करेगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












