कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून एवं योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में 50 शैय्या आयुष एकीकृत चिकित्सालय कानपुर देहात में योगाभ्यास कार्यक्रम एवं दोपहर सत्र में योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
योगाभ्यास प्रतियोगिता में जनपद से आए डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया एवं योग के प्रति अपनी रुचि और उत्साह का परिचय दिया जिसमें अपनी प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रज्ञा कंसोरिया एवं डॉ अर्चना सरोज ने किया ।
इसी क्रम में जनपदीय स्तरीय कार्यक्रमों में सरकारी एवं कॉरपोरेट कार्यालयों में वाई ब्रेक प्रोटोकॉल का सामूहिक योगाभ्यास एवं संपूर्ण योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । सरकारी कार्यालयों में पुलिस लाइन एवं जिला कारागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालयों एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में डॉ आरती यादव के सानिध्य में सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को वाई ब्रेक योगाभ्यास प्रशिक्षण कराया गया।
कॉरपोरेट कार्यालय में अमूल एवं आर एस पी एल के अधिकारियों एवं कर्मियों को वाई ब्रेक प्रोटोकॉल के अन्तर्गत लगभग 750 प्रतिभागियों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
नगर पंचायत रनिया में श्रीमती विधान दिवाकर जी की उपस्थिति में भी योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया।
समस्त कार्यक्रमों का आयोजन डॉ कप्तान सिंह के निर्देशन में एवं योग नोडल डॉ पवन सिंह एवं डॉ आफताब आलम, डॉ अमर सिंह,डॉ ब्रजेश आर्य तथा डॉ रविंद्र सिंह,डॉ शिवम वर्मा के सानिध्य में किया गया।
ज्ञातव्य है जनपद में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून एवं योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2026 के उपलक्ष्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा कराया जा रहा है।
सभी योग सत्रों में पंजीकरण कराने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18003157008 पर कॉल कर कराया गया।











