भीषण गर्मी में नगर पालिका झींझक के वाटर फ्रीजर बने राहत का सहारा, राहगीरों को मिल रहा शीतल जल

झींझक, कानपुर देहात। भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद झींझक द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में लगाए गए वाटर फ्रीजर लोगों के लिए राहत का बड़ा साधन बने हुए हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को इन वाटर फ्रीजरों से आसानी से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।
नगर पालिका परिषद झींझक के चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू तिवारी की पहल पर नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में वाटर फ्रीजर स्थापित कराए गए हैं। इनका उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। नगर के लोग इस व्यवस्था की सराहना करते हुए चेयरमैन और नगर पालिका का आभार जता रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच घर से बाहर निकलने वाले राहगीरों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो रही है। नगर पालिका की यह पहल जनहित में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है, जिससे आमजन को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें