कानपुर देहात – जनपद कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 18.06.2026 को विकासखण्ड झींझक के विभिन्न स्थानों जैसे-धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों तथा बस स्टाप आदि पर कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त्त या आपातकालीन स्थिति में रह रहे व्यक्तियों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय रेस्क्यू टास्क फोर्स द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान निराश्रित व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही सभी टोल फ्री नं० महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वूमेन पावर लाइन (1090), आपातकालीन सेवा (112), साइबर हेल्पलाइन (1930), एम्बुलेंस सेवा (108) आदि के बारे में बताया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान विकासखण्ड झींझक क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त या आपातकालीन स्थिति में कोई भी महिला, पुरूष तथा बच्चे चिन्हित नहीं किये गये हैं। रेस्क्यू अभियान में महिला कल्याण विभाग से सेंटर मैनेजर वन स्टाप सेंटर, संस्थापक स्वयं सेवी संस्था अकबरपुर, सुपरवाइजर चाइल्ड हेल्पलाइन अकबरपुर तथा अन्य विभिन्न विभागों के नामित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।













