औरैया। जनपद औरैया में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने प्रदेश के 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में बकाया मानदेय के भुगतान, वेतन वृद्धि, मानव संसाधन नीति लागू करने तथा सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक पद सृजित कर रोजगार सेवकों के समायोजन की मांग की गई। इसके अलावा ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा और अवकाश व्यवस्था लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।
ग्राम रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 1 जुलाई 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव कर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान रोजगार सेवकों ने सरकार से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी उपेक्षा की जा रही है। ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया।













