दादा की कैंची से हत्या करने वाला पोता गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 जून को ग्राम मलिकपुर में प्रताप सिंह की हत्या के संबंध में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान नामजद आरोपी सूरज सिंह (22) को मलिकपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपने दादा प्रताप सिंह और भूरा सिंह के साथ रहता था। परिवार में राशन और खाने-पीने की समस्या को लेकर वह परेशान था। इसी दौरान उसने कैंची से अपने दादा प्रताप सिंह की गर्दन पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त कैंची को घर में छिपा दिया और अपनी बुआ के घर कानपुर नगर चला गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें