बीएसए को ज्ञापन दे शिक्षकों ने समस्याओं के शीघ्र निदान की उठाई मांग

 

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष एल बी सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय से मिला व शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। बीएसए द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्त समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षक को परेशान होने की जरूरत नहीं है सर्वप्रथम मेरे समक्ष समस्या को लाए जब मेरे स्तर से निस्तारित ना हो पाए तब उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की आवश्यकता है। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे ऑफलाइन सेवा पुस्तिकाएं, चयन वेतनमान, सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों की जीपीएफ की धनराशि, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति एवं मृतक शिक्षकों के अवशेष भुगतान आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए जनपद को समस्या विहीन करने का पूर्ण आश्वासन दिया। इसी क्रम में शिक्षक संघ ने नवागंतुक वित्त एवं लेखा अधिकारी हरिकेश बहादुर से सामान्य शिष्टाचार भेंट करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के बारे में चर्चा की तथा शत प्रतिशत लेखा पर्ची, जीपीएफ का भुगतान, सेवानिवृत शिक्षकों की पेंशन, एनपीएस की कटौती और ऑफलाइन सेवा पंजिका के द्वारा अवशेष चयन वेतनमान का निर्धारण करते हुए अति शीघ्र एरियर का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान एल.बी. सिंह अशोक कुमार शुक्ला देवेंद्र सिंह सचान रामनिवास तिवारी सुरेंद्र कटियार राम सेवक पाल आशीष राजपूत सुरेश कमल मुकेश वाजपेई महेंद्र कटियार शशिकांत यादव अचलेश मिश्रा महेंद्र सिंह मंजीत सिंह सचान सूर्यभान सिंह महेंद्र प्रताप सिंह अनिल कुमार सिंह रूपेंद्र सिंह कटियार दिनेश दीक्षित श्याम नारायण पांडे जितेंद्र सिंह नवीन प्रकाश शैलेन्द्र श्रीपाल बघेल रामकुमार कुशवाहा सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें