सम्पूर्ण समाधान दिवस में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनीं जनसमस्याएं, एक सप्ताह में निस्तारण के दिए निर्देश

 

कानपुर देहात।अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैथा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सहभागिता कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। इस अवसर पर उनके साथ उप जिलाधिकारी मैथा श्याम नारायण शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नागरिकों ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, पेंशन, आवास तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं सुशासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं। राज्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ अधिकतम एक सप्ताह के भीतर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसील प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें