मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में मास्टर ट्रेनरों की भर्ती, 18 जून को होगा साक्षात्कार

उरई प्राचार्य मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र ने बताया कि मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, किलाघाट, कालपी जालौन के अन्तर्गत झांसी मण्डल, कानपुर मण्डल एवं चित्रकूट मण्डल के सभी जनपदों क्रमशः जालौन, झॉसी, ललितपुर, बाँदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया में मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय (प्रशिक्षण अनुभाग) उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण (सामान्य / एस०सी०पी०), माटीकला योजना, 10 दिवसीय एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण, 10 दिवसीय विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के सत्र संचालित किये जाने हैं में प्रशिक्षण सत्र के सफल संचालन हेतु विभागीय / शासनादेशानुसार निम्न उद्योगों में प्रशिक्षित एवं अनुभवी टी०ओ०टी० मास्टर ट्रेनरों की आवश्यकता है, जिनको प्रशिक्षण सत्र समापन के उपरान्त शासनादेशानुसार मानदेय बैंक खाते में RTGS/NEFT माध्यम से भुगतान किया जायेगा।कौशल सुधार योजनान्तर्गत सिलाई / कटिंग टेलरिंग/जरी कढ़ाई-बुनाई, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन, बैग बनाना, मोमबत्ती / अगरबत्ती, मसाला उद्योग, माटीकला, शिल्पकारी, सोलर चर्खा, हलवाई, डिटर्जेन्ट केक एवं पाउडर, दोना-पत्तल, फल प्रशोधन, मोबाईल रिपेयरिंग, फल प्रशोधन, मसाला, पापड बडी, पाटरी एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण, हाथ कागज कनवर्जन, चर्म निर्मित वस्तुएं एवं सेवा उद्योग आदि,माटीकला योजनान्तर्गत विद्युत चालित चाक, पगमिल एवं शिल्पकारी ट्रेड मास्टर ट्रेनर,सरकार की ओडी०ओ०पी० योजना के अन्तर्गत जनपद में चिन्हित उद्योग जैसे- हाथ कागज कनवर्जन, मटर प्रसंस्करण , गौरा पत्थर, धातु शिल्प, लकड़ी के खिलौने, काष्ठ कला,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत बढ़ई, दर्जी, लोहार, नाई, हलवाई, कुम्हार, टोकरी बुनकर, सुनार, राजमिस्त्री, धोबी,मोची, भुर्जी आदि उपरोक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाने हेतु संबंधित ट्रेडों में टी०ओ०टी० धारक सेक्टर स्किल काउंसिल / प्रशिक्षित प्रमाण पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय में सम्पूर्ण अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर / ई-मेल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। जिनका साक्षात्कार दिनांक 18.06.2026 को प्रातः 11:00 बजे से मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, किलाघाट कालपी-जालौन में किया जायेगा। खादी ग्रामोद्योग आयोग, उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी, आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक न हो। साक्षात्कार के समय समस्त अभिलेख, 02 फोटो, पासपोर्ट साइज, प्रमाण-पत्र, बैंक सम्बन्धी प्रपत्र, आधार कार्ड मूलरुप में लाना अनिवार्य होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें