रूरा पुलिस ने गुमशुदा 11 वर्षीय बालक को उरई स्टेशन से सकुशल बरामद किया

कानपुर देहात। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पांच दिनों से लापता 11 वर्षीय बालक को उरई रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 को अजन सिंह पुत्र अमर सिंह यादव निवासी मद्दीपुरवा मजरा उमरन, थाना रनियां ने थाना रूरा में सूचना दी थी कि उनका 11 वर्षीय पुत्र सचिन यादव जवाहर नवोदय कोचिंग सेंटर, रूरा पढ़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर थाना रूरा में मुकदमा संख्या 168/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रूरा पुलिस ने बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के दौरान 6 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सचिन यादव को उरई रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना रूरा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रवासियों और आमजन ने भी प्रशंसा की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें