कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को 12 अप्रैल 2026 को अक्षय नामक युवक अपने साथी के साथ कार में बैठाकर ले गया था। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना मंगलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अक्षय (19) पुत्र राधे निवासी अमर सिंह का पुरवा मजरा धनीरामपुर, थाना रूरा को 6 जून 2026 को विरहाना ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।













