ग्राम पंचायत कुरौली में सूखा पड़ा अमृतसरोवर तालाब तथा आर आर सी सेंटर का नहीं किया जा रहा उपयोग

 

ग्रामीणों का कहना है कि पूरे पांच साल में प्रधान ने नहीं कराया संतुष्टीकरण विकास

कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत कुरौली में शासन व प्रशासन ने कचरा गाड़ियों का संचालन करने के लिए जिम्मेदारानों को जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन प्रधान द्वारा पूरे कार्यकाल में एक भी दिन नहीं चलाई गई कचरा ढोंने वाली गाड़ी जिससे आर आर सी सेंटर मौके पर इस बात को बयां कर रहा है सेंटर पर देखा गया तो वहां पर कूड़ा कचरा नाम की कोई चीज मौके पर नहीं दी दिखाई। प्रधान देवेन्द्र कुमार द्वारा कचरा गाड़ियों को अपने उपयोग में लिया गया। शासन व प्रशासन द्वारा पांच साल के कार्यकाल में ग्राम प्रधान की कार्यशैली से ग्रामीणों उत्सुकता नजर नहीं आ रही है। फिर भी शासन द्वारा इन्हें पुनः छः माह के लिए प्रशासक नियुक्त भी कर दिया गया है। जब प्रधानों ने अपनी कार्य शैली को पांच वर्ष में नहीं कर पाये। अब वह छः माह में क्या कर सकते हैं। क्या कर दिखाएंगे।
आगे बताते चलें शासन व प्रशासन ने ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का नाम तालाबों को दे दिया गया है।लेकिन मौके पर अमृत सरोवर तालाब आज अपनी बदहाली को जाहिर कर रहे हैं ।जिसमें पानी होना चाहिए वह सूखे पड़े हैं ।जिससे ग्रामीणों के पालतू जानवरों को ना तो पानी उपलब्ध हो रहा है ।और वही पर जीव जंतु पशु पक्षी सूखे तालाब को देखकर अपने आप को कोस रहे हैं। जबकि प्रथम दृष्टिगत के दौरान प्राणियों के लिए जल ही जीवन माना गया है। यदि ऐसे में सूखे पड़े तालाब का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। जिसमें शासन द्वारा लाखों की धनराशि अर्जित की गई हो जिसका कोई उपयोग ना हो सके ऐसे में शासन तथा प्रशासन के लिए बहुत ही लज्जा की बात है। यदि गांव में अचानक किसी भी प्रकार का संकट एवं दैवी आपदा आती है । तो ऐसे में पानी का संचय कहां से किया जाएगा। इसलिए कुरौली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की मांग है कि अमृत सरोवर तालाब में जल्द से जल्द अपनी भरवाया जाए ताकि सूखा पड़ा तालाब धूल फाकने से निजात पा सके।और गांव की सफाई का कचरा आरआरसी सेंटर में डलवाया जाए जिससे संक्रामक बीमारियों से बचाव हो सके।
तथा गांव की सड़कों व नालियों की सफाई कराई जाए जिससे कूड़ा कचरा मुक्ति मिल सकें। ग्रामीणों द्वारा अपनी बात को मीडिया से रूबरू होकर कहा कि हम लोगों की आवाज से शासन प्रशासन के ऊपर कितना अमल में लायी जाती है या नहीं यह भी देखेंगे।

जिला क्राईम रिपोर्टर -अनूप मिश्रा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें