कुठौंद जालौन। थाना कुठौंद पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कुठौंद जगदंबा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व में कुठौंद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वारंटी अभियुक्त अकील अहमद पुत्र अजीज अहमद (59 वर्ष), निवासी कस्बा कुठौंद को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद न्यायालय झांसी एवं अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट झांसी द्वारा धारा 138 एन.आई. एक्ट के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसके विरुद्ध गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे।
थाना कुठौंद पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, महिला आरक्षी दीपिका देवी, आरक्षी रैना सिंह तथा चालक आरक्षी ब्रजेश कुमार शामिल रहे।













