उरई (जालौन) भाजपा सरकार में इस्तीफा देने के बाद सरकार द्वारा जनपद जालौन के परगना जालौन में आए आई ए एस रिंकू सिंह राही की कार्यवाही से हड़कंप मचा है। इसी दौरान आज ओवर लोड वाहनों को लेकर सुबह से ही सड़को में दौड़ रहे एसडीएम रिंकू सिंह ने चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रैकों पर कार्यवाही की है ।कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तभी एक ट्रक का पीछा करते हुए पुल से पकड़कर बंद किया इसी दौरान भाजपा नेता से तीखी झड़प भी हुई। लेकिन एसडीएम ने एक नहीं सुनी और ड्राइवर को थाने के सुपुर्द कर दिया ।चेकिंग के दौरान भाजपा नेता समेत 4 ट्रैकों पर कार्यवाही कर थाने में खड़े करा दिऐगए है । चेकिंग अभियान में कुठौंद थाने में बालू से भरे तीन ओवरलोड ट्रैकों यूपी 92 एटी 4046, यूपी 92 एटी 2783, यूपी 93 बीटी 4575को सीज किया गया। वहीं जब एसडीएम एक ट्रक को पीछा करते हुए यमुना पुल तक पहुंच गए ट्रक का पीछा कर रहे थे उस ट्रक को शंकरपुर पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है। इस तरह प्रशासन की औचक कार्यवाही से क्षेत्र के खनन माफिया और ओवरलोड चलने वाले वाहनों में हड़कंप मच गया है।













