आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

कानपुर देहात। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती-2025) की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का क्षेत्राधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह ने अकबरपुर डिग्री कॉलेज एवं अकबरपुर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया, जबकि क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही ने श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज भोगनीपुर तथा विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता की जांच की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वहीं क्षेत्राधिकारी यातायात संजय गुप्ता ने पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें