ईओ डब्लू टीम ने दो वांछित अभियुक्तों गिरफ्तार किया

कालपी जालौन एंटी करप्शन टीम कानपुर ने विभाग में दर्ज मुकदमे में कई सालों से दो अभियुक्त वांछित चल रहे थे वहीं अदालत के वारंट से दोनों वारंटी अभियुक्तों को निज निवास दरवाजे के बाहर से गिरफ्तार किया तथा 7 जून दिन रविवार को संबंधित अदालत झांसी में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विदित हो कि वर्ष 2019 में मिट्टी के तेल पर काला बाजारी से आई हुई धनराशि भ्रष्टाचारियों की गई थी उक्त संबंध में अभियुक्तों के खिलाफ करप्शन टीम कानपुर कार्यालय में मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही थी जांच दौरान साक्ष्य आधार पर अभियुक्तों को मुकदमे में सही पाया गया उक्त मुकदमे में वर्ष 2019 से लगभग सात सालों से वांछित चल रहे कई बार अदालत से नोटिस आने के बावजूद भी अभियुक्त संबंधित अदालत में हाजिर नहीं हुए वहीं अदालत से वारंट लेकर कानपुर टीम के निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा निरीक्षक मोहम्मद साबिर आदि टीम ने अभियुक्तों के निज निवास दरवाजे में पहुंचकर राम चबूतरा निवासी अभियुक्त राकेश पुरवार पुत्र पुष्कर नारायण पुरवार दूसरा वारंटी अभियुक्त रविंद्र गुप्ता उर्फ मीनू पुत्र लाला रामस्वरूप गुप्ता निवासी टरननगंज कालपी समेत दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली कालपी कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की टीम ने बताया कि रविवार को दोनों वांछित वारंटी अभियुक्तों को अदालत से संबंधित झांसी जेल में भेजेंगे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें