कालपी जालौन संपूर्ण तहसील दिवस उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में आयोजित किया गया जिसमें 40 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में आधा दर्जन से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने मौजूद अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि शिकायतो के निस्तारण में किसी भी प्रकार से बहाने बाजी को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा मुझे समय के अंतर्गत शिकायतों का गुणवत्ता परख तरीके से निस्तारण कर जांच आख्या सहित तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए मेरे द्वारा दिए गए कार्यों के निस्तारण में यदि जिम्मेदार अधिकारी खरा नहीं उतरता ऐसे अधिकारी दंड पाने को तैयार रहें तहसीलदार अभिनव तिवारी ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि जो फरियादियों के द्वारा जो शिकायतें प्रस्तुत की गई है उन शिकायतों को तत्काल निस्तारण कर समय से जांच आख्या सहित तहसील की पटल में प्रस्तुत कर क्रमबद्ध सूची निस्तारण से समाप्त कर अपने को कार्रवाई से बचाय शिकायतकर्ताओं में शेखपुरा गुढा निवासी प्रधान रामबाबू निषाद ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि सरकारी जमीन पर राशन सामग्री वितरण के लिए दुकान निर्माण कराना था उक्त गांव की दबंग महिला उक्त निर्माण में अवरुद्ध पैदा किए हुए हैं निर्माण कराए जाने की मांग की सीकरी रहमानपुर निवासी सोनेलाल सिंह ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि विपक्षी ने खेत की मेड तोड़ दी है विपक्षी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की आदि 40 फरियादियों के द्वारा अलग-अलग शिकायत प्रस्तुत की गई तथा मौके में सात शिकायतों का निस्तारण किया गया दिवस में उपस्थित लोगों में सीओ अवधेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला पालिका अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह सचान जल संस्थान अवर अभियंता वासिद अली पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा एडियो पंचायत महेवा हरेंद्र सिंह एडियो कोऑपरेटिव द्वारका प्रसाद गुप्ता शिक्षा विभाग सुरेश शास्त्री मंडी कालपी शिवपाल सिंह स्वास्थ्य विभाग से सतीश चंद्र बबीना रेंजर संजय माथुर कोतवाली कालपी वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश सिंह उप निरीक्षक राम लखन यादव राजस्व निरीक्षक रामचंद्र सुरेश हरेंद्र सिंह प्रमोद द्विवेदी आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













