कालपी जालौन हाईवे सड़क पर 14 वर्षीय कृष्णा गोयल पुत्र जितेंद्र गोयल निवासी राम चबूतरा कालपी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र तुलाराम निवासी थाना कदौरा ग्राम इकौना 30 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र राजबहादुर निवासी थाना आटा ग्राम काहटा समेत तीनों लोग कहीं बाहर से अपने निज निवास जा रहे थे उपरोक्त तीनों लोग सड़क पर अलग-अलग समय में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए घटना की सूचना पाकर एंबुलेंस एवं 112 नंबर पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर सड़क में पड़े उपरोक्त तीनों घायलों को अलग-अलग समय तथा अलग जगह से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने अलग-अलग समय में उपरोक्त तीनों की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर अलग-अलग समय में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












