कालपी जालौन एक ग्राम में बहू की मारपीट घटना को लेकर पीड़िता भाई ने शिकायत प्रस्तुत कर हमलावर सास ननंद भांजे सहित तीनों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग की थी फिर भी कोई कार्रवाई न होने पर दोबारा शिकायत प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
शुक्रवार के दिन ग्राम बारदौली निवासिनी अंजली पत्नी बाबू सिंह ने अपने भाई के साथ कोतवाली कालपी में मौजूद पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सास महारानी नंद द्रोपती भांजा राज समेत तीनों लोगों ने 3 जून वर्ष 2026 दिन बुधवार को 11 बजे मुझे अचानक गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












