कालपी जालौन एक मोहल्ले की 30 वर्षीय महिला बीते दिन मोबाइल ठीक कराने बाजार गई थी वहीं से लापता हो गई घटना में पति ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
शुक्रवार के दिन मोहल्ला उदनपुरा निवासी आरिफ ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत करके अवगत कराया कि गुरुवार के दिन मेरी पत्नी सबरीन तीन बच्चों को घर पर छोड़कर मोबाइल ठीक कराने बाजार गई थी जब वह शाम को वापस नहीं आई कई जगह खोजबीन की फिर भी पत्नी का पता नहीं चल सका घटना में प्रभारी निरीक्षक से लपता पत्नी होने पर पति ने पत्नी को उपलब्ध कराये जाने हेतु न्याय की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












