झीझक कानपुर देहात। गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाये जाने को निकले आचार्य अविमुक्तेश्वरान्द शंकराचार्य जी महाराज का झीझक नगर मे प्रथम आगमन पर उनका समाजसेवी सन्तोष त्रिपाठी और उनके समर्थको ने माला पहनाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
मंगलवार को दोपहर कस्बा झीझक नहरपुल पर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का गर्म जोशी से स्वागत किया। गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाये जाने को निकले अविमुक्तेश्वरानन्द शंकराचार्य स्वागत सत्कार से अभिभूत हो उन्होने सभी को शपथ दिलाई कि इस कार्य मे कौन कौन चाहता है तो सभी ने हामी भर दी उन्होने कहा कि इस सरकार को यह कार्य करना पडेगा आगे बोले कि प्रमाण पत्र पूछा जाता है जब सभी के पक्ष से यहां तक पहुच गये तो उसको प्रमाण पत्र दिखाना पडेगा सभी से कहा जो गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करे उसी को अपना मत देना।स्वागत करने वाले नीलम कठेरिया, कुलदीप संखवार,किशन, पुत्तन पाठक,राजेश पाल, कृष्ण मुरारी, रूबी जैन, पंकज गुप्ता, अजय सक्सेना, पांच आचार्य जो पूजन कीर्तन किया सहित तहसीलदार डेरापुर जितेन्द्र, क्षेश्रीय लेखपाल कमल किशोर, थानाध्यक्ष मंगलपुर महेश दुबे, एस आई उजागर लाल, बृजमोहन सिंह ट्रैफिक पुलिस आदि लोग मौजूद रहे।










