विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ग्राम रवा में लगेगी जन चौपाल, डीएम करेंगे जनसुनवाई

उरई जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी/उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/क्षेत्राधिकारी कोच/प्रभारी निरीक्षक कोंच,नदीगांव/जिला पंचायत राज अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी नंदीगांव/जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला प्रोवेशन अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/जिला दिव्यांगजन अधिकारी/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/अधिशासी अभियंता,विद्युत वितरण खंड प्रथम/जल निगम ग्रामीण/नलकूप खण्ड प्रथम एवं द्वितीय/डाल नहर/अधिशासी अभियंता,प्रांतीय खंड लो०नि०वि०/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी/उप निदेशक कृषि/जिला कृषि अधिकारी/जिला विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी/सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक,सहकारिता से बताया कि दिनांक 05.06.2026(शुक्रवार) को सायंकाल 06.00 बजे से 09.00 बजे तक ग्राम पंचायत रवा (भेंड़) विकास खण्ड नंदीगांव के वी०पी०एन० पब्लिक स्कूल के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन चौपाल आयोजित कर जनसुनवाई की जाएगी तथा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी नदीगाँव ग्राम पंचायत रवा में जन चौपाल आयोजित किए जाने हेतु समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराएँगें। जन चौपाल के दौरान उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त ग्राम स्तरीय समस्त कर्मचारी अभिलेखों सहित उपस्थित रहेगें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें