शिवली कानपुर देहात। गुरुवार की रात तहसील एवं कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर पूर्व प्रधान की पत्नी एवं व्यापारी की जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल को तोड़कर दबंगों द्वारा दबंगई के बल पर अवैध रूप से जबरन कब्जा करने का किया गया प्रयास।

 

 शिवली कानपुर देहात सत्ता की हनक में जहां नगर पंचायत शिवली चेयरमैन ने अपने आधार दर्जन साथियों एवं नगर पंचायत के कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ मिल पूर्व प्रधान की पत्नी की क्रय सुदा प्लाट पर बाउंड्री वॉल तोड़कर जबरन अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया तो वहीं केशरी नेवादा गांव में कस्बे के व्यापारी की जमीन पर भी दबंगों ने बाउंड्री वॉल तोड़कर करीब आधा सैकड़ा पेड़ नष्ट कर दिए हैं। पूर्व प्रधान की पत्नी ने जहां शिवली चेयरमैन द्वारा प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत एसडीएम मैथा व शिवली पुलिस से लिखित शिकायत की है वहीं व्यापारी ने भी मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच करवा कर कार्यवाही की जाने की बात कही है।
मैथा तहसील व शिवली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा ढाकन शिवली के मजरा धनऊं नेवादा निवासिनी मधु शर्मा पत्नी स्वर्गीय राघवेंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने ग्राम सभा ढाकन शिवली में गाटा संख्या 690 रकबा 168 वर्ग मीटर एवं 84 वर्ग मीटर भूमिका बैनामा 30 जुलाई 2019 एवं 17 दिसंबर 2020 को करवाया था। खरीदी हुई जमीन पर वर्ष 2020 में बाउंड्री वॉल बनवाई ए गई थी। इसी दौरान उसके पति राघवेंद्र शर्मा कैंसर की बीमारी से ग्रसित हो गए थे जिनका चार वर्षो तक लगातार इलाज चलता रहा तथा उपचार के दौरान ही 12 अक्टूबर 2025 को उनके पति राघवेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह भी शारीरिक रूप से अर्थशास्त्र रहने लगी है इस समय उसका उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। इसी मौके का फायदा उठाकर गुरुवार की रात शिवली नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला मुन्नू ने अपने आधा दर्जन साथियों एवं नगर पंचायत के कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारी के साथ मिलकर उसकी खरीदी हुई जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल को तोड़कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की है। उसने इस मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से भी की है। वहीं एक अन्य मामले में नगर पंचायत शिवली के गांधी नगर निवासी दीपक गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रूरा शिवली मुख्य मार्ग के किनारे, केसरी निवादा गांव में गाटा संख्या 567, रकबा 1.9990 हेक्टेयर में से 0. 0420 अथवा 420 वर्ग मीटर में उसका बे एक किता प्लाट है। उक्त प्लाट को उसने केसरी निवादा गांव निवासिनी संध्या पत्नी बिन्नू सिंह से 2021 में बैनामा कराया था। उपरोक्त भूमि पर सुशीला पत्नी इंद्रपाल निवासिनी मऊ थाना बिधूना औरैया से अपर आयुक्त के न्यायालय में मुकदमा चल रहा था जिस पर बीती 23 5.26 को अदालत से व्यापारी के पक्ष में आदेश पारित हो गया। जिस पर बौखलाए दबंगों ने गुरुवार की देर रात व्यापारी के प्लाट पर बनी बाउंड्री बाल तथा अंदर लगे पचासों हरे पेड़ों ध्वस्त कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर जब व्यापारी मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने व्यापारी को घेर कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी प्रकार दबंगों के चंगुल से बचकर व्यापारी अपनी जान बचाता हुआ भाग निकला और कोतवाली पहुंच घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार को शिवली कोतवाली के उपनिरीक्षक शिवेंद्र वर्मा ने घटना स्थल का मुआयना किया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें