कानपुर देहात – कानपुर देहात में अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 26 मई 2026 को ग्राम अगदपुर में कार्रवाई की गई। पुलिस ने सचिन कुमार उर्फ गोलू (20 वर्ष), पुत्र रविशंकर शंखवार, निवासी ग्राम अगदपुर थाना बरौर को रामजी शुक्ला के मकान के सामने खरंजे से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में थाना बरौर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह और कांस्टेबल हिमांशू यादव शामिल रहे।












