हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, आधार सत्यापन में न हो लापरवाही

 

 

डीएम ने आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अद्यतन एवं डीबीटी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।जिलाधिकारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि “फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान” योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों का आधार प्रमाणीकरण तेजी से पूर्ण कराया जाए तथा योजनाओं से वंचित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि आधार सत्यापन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक में 05 से 15 वर्ष एवं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के बायोमेट्रिक अद्यतन (एमबीयू) की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन में तेजी लाने तथा राज्य पोर्टल पर लंबित सत्यापनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य हेतु विभिन्न विभागों को आवंटित किट्स की उपलब्धता एवं सक्रियता की भी समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि सभी सक्रिय किट्स का पूर्ण उपयोग करते हुए आमजन को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आधार सेवाओं से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, डीडीओ निशान्त पांडेय, उप कृषि निदेशक एसके यत्तम, डीएसटीओ नीरज चौधरी आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें