फोन हैक कर साइबर ठगी करने वाले ठगों पर शिवली पुलिस की कार्रवाई, पीड़ित को वापस मिले ₹20 हजार

कानपुर देहात। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगों द्वारा फोन हैक कर खाते से उड़ाए गए ₹20 हजार की पूरी धनराशि पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार ग्राम भऊवापुरवा निवासी श्री गुड्डू वर्मा पुत्र बालकिशन वर्मा के मोबाइल फोन को साइबर ठगों ने हैक कर उनके बैंक खाते से ₹20,000 निकाल लिए थे। पीड़ित ने 17 मई 2026 को थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही थाना शिवली पुलिस की साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि को ट्रेस करते हुए 22 मई 2026 को पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। अपनी धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने कानपुर देहात पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल एवं संचार साथी एप पर शिकायत दर्ज करें। वहीं ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें