डीएम-एसपी की सतत निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई परीक्षा

 

3336 परीक्षार्थियों में 2793 रहे उपस्थित, 543 अभ्यर्थी अनुपस्थित

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 सकुशल संपन्न, विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रवेश व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों की सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया, लेखपाल मुख्य परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न हुई। जनपद में कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 3336 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2793 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 543 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में कुल 480 परीक्षार्थियों में 399 उपस्थित एवं 81 अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384 में से 318 उपस्थित तथा 66 अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में 240 में से 199 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 41 अनुपस्थित रहे। दयानंद वैदिक कॉलेज में 312 में से 273 उपस्थित एवं 39 अनुपस्थित दर्ज किए गए।
इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384 में से 314 उपस्थित एवं 70 अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 384 में से 318 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 66 अनुपस्थित रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 384 में से 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 61 अनुपस्थित रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज में 384 में से 324 उपस्थित एवं 60 अनुपस्थित रहे। वहीं श्री गांधी इंटर कॉलेज में 384 में से 325 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 59 अनुपस्थित दर्ज किए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन की कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न हुई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें