मधु टंडन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मां को किया प्यार

कालपी जालौन नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था मधु टण्डन पब्लिक स्कूल में मदर्स-डे पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय स्टाफ के अलावा बच्चों व उनकी माताओं ने भाग लिया मदर्स-डे पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबन्धक डाक्टर नरेश मैहर ने कहा कि मदर्स-डे का अपना एक अलग महत्व है इसे झुठलाया नही जा सकता है एक मां अपने बच्चे के लालन-पालन से लेकर युवा अवस्था तथा पूरी जिंदगी क्या-क्या नही करती है इसका वर्णन शब्दों में नही किया जा सकता विद्यालय की डायरेक्टर डाक्टर शुभम मिश्रा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस विधालय में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की मां हूं तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत हूं वही कार्यक्रम में मौजूद माताओं ने कहा कि इस स्कूल में बच्चों के साथ हम जैसी माताओं को रोजना कुछ नया सीखने को मिलता है इस दौरान डाक्टर मयंक त्रिपाठी स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी कार्यक्रम की संचालिका आकांक्षा मेम, शैलजा अवस्थी,स्टाफ मे रक्षा मिश्रा, सफिया,शिफा,भूमि, रितिका, अक्शा,एकता,दीप्ति,आरती,दीपिका,आरती,अर्जुन अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल,महिमा,आफरीन, मुबासरा शेख आदि मौजूद रहे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें