उरई जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर०डी० वर्मा ने बताया कि उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में 08 मोटराइज्ड दोना-पत्तल मशीन परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले में कारीगरों को दोना पत्तल मशीन का निशुल्क वितरण किया जाना है। साथ ही 08 पापकार्न मेकिंग मशीन के भुर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले कारीगरों को निःशुल्क वितरण किया जाना है। लाभ लेने के लिए लाभार्थी इस जनपद का मूल रूप से निवासी हो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जिसकी उम्र 18 से 55 वर्ष हो वे लाभार्थी सम्बन्धित प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 30.05.2026 के अन्दर अविलम्ब इस कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला खादी तथा ग्रामोद्योग कार्यालय जालौन स्थान-उरई (नया पटेल नगर, चुर्खी रोड कलेक्ट्रेट गेट नं0 02 के सामने उरई) में सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र -9580503138.











