खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने में जुटा प्रशासन, डीएम ने सेंट्रल पीवोट इरिगेशन सिस्टम का किया औचक निरीक्षण

 

 

तालाब में जलस्तर को नहर के माध्यम से शीघ्र पानी भरने के दिए निर्देश

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज ग्राम रंगोली में स्थापित अत्याधुनिक सेंट्रल पीवोट इरिगेशन सिस्टम का औचक निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में आधुनिक सिंचाई तकनीक के उपयोग, जल उपलब्धता तथा किसानों को मिल रहे लाभ की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने पाया कि सिंचाई हेतु उपयोग किए जा रहे तालाब में पानी का स्तर अपेक्षाकृत कम है, जिस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चूंकि नहरों का संचालन प्रारंभ हो चुका है, इसलिए तत्काल प्रभाव से नहर के माध्यम से तालाब को भरना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि आधुनिक सिंचाई प्रणाली कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। सेंट्रल पीवोट इरिगेशन सिस्टम से कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई संभव होती है, जिससे किसानों की लागत घटती है और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की आधुनिक तकनीकों को जनपद में अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए तथा किसानों को इनके प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें