रसूलाबाद कानपुर देहात। पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश ने खेतों में पड़ी गेहूं की फसल को जहां नुकसान पहुंचा रही है वही उरद व मूंग की फसल को भी नुकसान होने की संभावना है।
रसूलाबाद क्षेत्र में गुरुवार को हुई पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश ने किसानों के खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठरों को भिगो दिया है। इससे पहले भी अभी कुछ दिन पहले हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा था आज फिर बारिश से किसानों की गेहूं के फसल की मड़ाई जहां लेट हो गई है तो वहीं दलहनी फसलों को नुकसान है। रसूलाबाद सहित लालू असालतगंज, तिश्ती,बारापुर,कहिजरी, बिरहुन आदि गांव के किसान सत्यपाल यादव, कमलेश, अरविंद राजू पाल,नीरज, शरद द्विवेदी, आदमी बताया कि अभी तक लगभग दस से बीस प्रतिशत किसानों की गेहूं की फसल खेतों में कहीं खड़ी है तो कहीं गट्ठर पड़े हुए हैं। बीच बीच में बारिश होने से किसानों की फसल उठकर घर नहीं आ पा रही हैं जिससे किसान परेशान है। वहीं किसानों के द्वारा बोई गई उरद, मूंग की फसल का फूल बारिश होने के कारण धुल रहा है जिससे इसकी पैदावार पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है








