मॉडल कंडीशन पूरी कर चुके स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग सख्त

उरई । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-I) राजेश कुमार ने बताया कि समस्त सम्मानित विद्यालय संचालकों, प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, उरई (जालौन) में स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। उसमें पाया गया कि कुछे वाहनों के परमिट की वैधता समाप्त हो गई है और ऐसे वाहनों के परमिटों का नवीनीकरण/निरस्तीकरण विद्यालय प्रबन्धन द्वारा नहीं कराया गया है। अतः विद्यालय संचालकों, प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि ऐसे वाहनों के परमिटों का नवीनीकरण/निरस्तीकरण करालें अन्यथा की स्थिति में कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मॉडल कंडीशन पूर्ण कर चुके स्कूली वाहनों के परमिट होंगे निरस्त। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग अब उन स्कूली वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने जा रहा है, जो अपनी निर्धारित आयु सीमा (मॉडल कंडीशन) पूर्ण कर चुके हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में, निर्धारित आयु सीमा से पुराने हो चुके स्कूली वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे वाहन न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं, बल्कि तकनीकी रूप से असुरक्षित होने के कारण बच्चों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।
जनपद जालौन के अंतर्गत आने वाले सभी ऐसे स्कूली वाहन, जो मॉडल कंडीशन की समय सीमा पार कर चुके हैं, उनके परमिट तत्काल प्रभाव से निरस्त करा लिये जायें। सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय में संचालित समस्त वाहनों की जांच कर लें और ऐसे वाहनों का संचालन तुरंत बंद कर दें। आगामी दिनों में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी पुराना स्कूली वाहन सड़क पर संचालित पाया जाता है, तो उसे तत्काल सीज कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया